| लाल किताब और सत्य कर्म सिद्धांत
Q. क्या बिना कुंडली देखे भी लाल किताब के उपाय हो सकते हैं?
Ans: देखिए, आजकल यूट्यूब की रीलें भौंक रही हैं — बिना कुंडली देखे उपाय करवा देंगी। तो मैंने कहा था 29 मार्च को "शनि महाराज" बृहस्पति की राशि में आ गए। और मैंने पहले भी दो-तीन महीने पहले बोला था कि "शनि की ग्रिप में बृहस्पति" — ये जब जुड़ते हैं तो उपाय बनता है।
लाल किताब, कर्म सिद्धांत, लाल किताब उपाय, पितृ दोष, मांगलिक दोष, ग्रह दोष समाधान, भूत प्रेत, प्रेम विवाह उपाय, शनि उपाय, भाग्य और कर्म
Q. पति-पत्नी या प्रेमी में झगड़ा हो तो क्या करें?
Ans: एक सिद्ध उपाय है — "ज्वार की मुट्ठी लें, किसी खेत में जाकर जहां फसल उगती हो, उसे मिट्टी में दबा दें"। जैसे-जैसे वो उगेगा, वैसे-वैसे रिश्ते भी हरे-भरे होंगे। शुक्र ग्रह एक्टिव होगा और संबंधों में मिठास लौटेगी। यह कर्म सिद्धांत पर आधारित उपाय है। भगवान भी कर्म सिद्धांत से बाहर नहीं हैं।
Q. लाल किताब में भगवान की भूमिका क्या है?
Ans: लाल किताब ने भगवान को हमारे माता-पिता, वनस्पति, और सेवकों में डाल दिया है। जैसे —
- शनि ठीक करना है? चाचा से संबंध सुधारो, मजदूर की सेवा करो।
- राहु ठीक करना है? सफाई सेवक को दक्षिणा दो, बाथरूम साफ रखो।
- केतु ठीक करना है? कुत्तों को खाना खिलाओ, कन्याओं की सेवा करो।
Q. क्या पूजा-पाठ मना है?
Ans: लोग अफवाहें उड़ाते हैं कि bृस्पति लग्न में हो तो पूजा मत करो। ऐसा कुछ नहीं है। मेरा खुद का बृहस्पति लग्न में है, मैं पूजा करता हूं, मेरा बेटा मुझसे ज्यादा करता है। लाल किताब कर्म का धर्म है। पूजा और श्रद्धा को रोका नहीं गया, बस ढोंग से बचने को कहा गया है।
Q. शनिवार को पीपल के पेड़ पर दीपक क्यों जलाएं?
Ans: पीपल ब्रह्मा जी का रूप है। वैज्ञानिक भी कहते हैं कि पीपल सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देता है। जल चढ़ाओ, दीपक जलाओ, कीट मरते हैं, वातावरण शुद्ध होता है। शनि अगर कोई संदेश देना चाहे, तो ब्रह्मा जी के चरणों में देता है।
Q. मांगलिक दोष क्या है?
Ans: मंगल अगर लग्न, 4, 7, 8, 12वें भाव में हो तो मांगलिक कहलाता है। लेकिन असली बात ये है:
- हर दिन 12 कुंडलियां बनती हैं — 5 मांगलिक होती हैं, 7 नहीं।
- 28 साल से पहले शादी न करें, तो दोष का प्रभाव कम हो जाता है।
- अगर लड़के की कुंडली में पाप ग्रह है, तो लड़की की मंगली कुंडली को बैलेंस कर सकता है और उल्टा भी।
Q. क्या भूत-प्रेत होते हैं?
Ans: कमजोर मानसिकता वालों को ज्यादा महसूस होते हैं। जो दिल से मजबूत होते हैं, उनको कुछ नहीं होता। भूत-प्रेत कमजोर ग्रहों का मनोवैज्ञानिक प्रभाव हैं। अमेरिका, अरब देशों में क्यों नहीं होते? क्योंकि डर बेचा नहीं जाता वहां।
Q. पितृ दोष क्या होता है? और इससे कैसे निपटें?
Ans: हर ग्रह का पितृ दोष होता है। जैसे —
- बुध का दोष उन डॉक्टरों को लगता है जो मिसकैरेज में लिप्त रहते हैं।
- मंगल का दोष उनके भाइयों के बच्चों से जुड़ता है।
उपाय:
जितने भाई हैं, उतने बच्चों के नाम से 1-1 रुपए निकालो।
उसका 10 गुना जोड़ो और तंदूरी रोटियां बनवाकर कुत्तों/गायों को खिलाओ।
ये प्रक्रिया नियमित अंतराल पर दोहराओ।
लाल किताब के सटीक और व्यावहारिक उपायों से जानिए कैसे शनि, राहु, केतु, पितृ दोष, मांगलिक दोष और प्रेम-संबंधी समस्याओं का समाधान करें। जानिए कर्म सिद्धांत का वास्तविक रहस्य और क्यों पूजा-पाठ पर भ्रम फैलाए जाते हैं।
Q. लाल किताब के उपाय कब और कैसे करने चाहिए?
Ans: सूरज निकलने के बाद और छुपने से पहले ही करें।
अगर सूरज एक बार भी निकला, तो उपाय हो सकता है।
दिनभर सूरज नहीं निकला तो उपाय टालें।
🙏I Donate 10% दशांश Of my monthly Pension Kindly
You also Can
Donate & Support for Voiceless Animal ,Birds and Environment Plants
गाय_गऊ_कन्या_बेजुबान
UPI ID: 7495051694@kotak
Paytm / GPay / PhonePe: +91-74
95051694
🙏 सेवा भाव
यदि ये उपाय उपयोगी लगे, तो इस पोस्ट को साझा करें। पशु‑पक्षियों, वृक्षारोपण और ज़रूरतमंदों की सेवा के लिए प्रेरित करें।
📝 Powered by Signature
✨ Powered by
Divya AI Astro Spark JSL 🌙
(Astrology + Ayurveda + Healing Blogs)
You also Can
Donate & Support for Voiceless Animal ,Birds and Environment Plants
📌 कोई सवाल है? या Personal Astrology सलाह चाहिए?
👉 हमें कॉमेंट करें या संपर्क करें WhatsApp पर
🔮 Visit Our Blog for More📚 और भी ऐसे ही असरदार उपाय जानने के लिए हमारे ब्लॉग पर जरूर विज़िट करें:
🔗 hrcm-achook-samadhan.blogspot.com


